Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गोकुला ग्रामसभा के एक युवक ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है शिकायतकर्ता इबरार का आरोप है कि चुनाव के दौरान वोट न देने पर पड़ोसी उसे झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी देते हैं। इबरार का कहना है कि आरोपी खुद को माफिया अतीक और अशरफ का रिश्तेदार बताकर लोगों को डराते हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त पड़ोसियों के खिलाफ पहले से ही चोरी, छिनैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वे खुद को बीजेपी नेता बताकर स्थानीय लोगों पर दबाव बनाने का काम करते हैं।इबरार ने कहा कि आरोपी लगातार मनगढ़ंत और फर्जी प्रार्थनापत्र देकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे वह परेशान है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है और निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।