Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया है जनपद में 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह को पूरे उत्साह व भव्यता के साथ मनाया जायेगा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित होगें। उन्होने बताया है कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। प्रातः 7.30 बजे 5 किमी बालक एवं 3 किमी बालिका की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पूर्वान्ह 9 बजे से समस्त कार्यालयों, विद्यालयों एवं समाजसेवी संस्थाओं के किसी बड़े हाल में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण एवं राम धुन का गायन होगा। तत्पश्चात् इन महापुरूषों के जीवन संघर्ष, त्याग, बलिदार एवं नैतिक मूल्यों पर विचार विमर्श। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों में श्रमदान के द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। स्वच्छ भारत मिशन/स्वच्छता की शपथ दिलायी जायेगी। पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितकों को बुलाकर उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो का रेखांकन किया जायेगा, चिलबिला पार्क में वृक्षारोपण किया जायेगा। पूर्वान्ह 10 बजे से पूर्वान्ह 10.30 बजे तक जोगापुर एवं जिला महिला चिकित्सालय के बगल स्थित कांशीराम कालोनी में सफाई एवं स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन होगा। पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बौद्ध बिहार चिलबिला में राष्ट्रीय एकीकरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी माध्यमिक विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं दोनो महापुरूषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा। पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में सांस्कृतिक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, मण्डी समिति महुली में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पूर्वान्ह 10 बजे से हादीहाल में कार्यक्रम, प्रत्येक गांवसभा में स्वस्थ बालक को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम एवं महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला जायेगा। पूर्वान्ह 10 बजे घरौनी व वरासत की खतौनी का वितरण, पूर्वान्ह 11 बजे से जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में सरसों की मिनी किट का वितरण तथा अपरान्ह 3 बजे जनसेवा निकेतन विवेकनगर खादी संस्था के प्रांगण में सफाई कार्यक्रम एवं रामधुन का आयोजन होगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 02 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रमो को पूरे उत्साह व भव्यता के साथ मनाये।