प्रयागराज को मिली पांचवीं अमृत भारत ट्रेन, 14 अक्तूबर से चलेगी नियमित

प्रयागराज को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिल गई। मुजफ्फरपुर-चेर्लापल्ली अमृत भारत ट्रेन का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 29 सितंबर को मुजफ्फरपुर से स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका संचालन होगा।

पिछले सोमवार को प्रयागराज को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। मुजफ्फरपुर-चेर्लापल्ली अमृत भारत ट्रेन का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 29 सितंबर को मुजफ्फरपुर से स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका संचालन होगा। वहीं, 14 अक्तूबर से यह नियमित चलेगी।

हैदराबाद के चेर्लापल्ली स्टेशन के लिए गाड़ी संख्या 15293 मुजफ्फरपुर से नियमित ट्रेन के रूप में 14 अक्तूबर से शुरू होगी। वहां से सुबह 10:40 पर चलकर रात 8:38-5:40 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन रात 11:50 पर ट्रेन चर्लापल्ली पहुंच जाएगी। चेर्लापल्ली से गाड़ी संख्या 15394 का संचालन 16 अक्तूबर से होगा। सुबह 4:05 बजे चलने के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30-5:32 बजे प्रयागराज छिवकी व शाम 5:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी।

इसके पूर्व ट्रेन का उद्घाटन 29 सितंबर सुबह 11:00 बजे होगा। तब ट्रेन स्पेशल ट्रेन संख्या 05253 के रूप में शाम 6:48-6:50 बजे प्रयागराज छिवकी व अगले दिन रात 9:00 बजे चर्लापल्ली पहुंच जाएगी। प्रयागराज से मौजूदा समय चार अमृत भारत ट्रेन गुजर रही हैं। इसमें से दो का सूबेदारगंज व दो का ठहराव प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *