राहुल गांधी को गोली मारने को लेकर कांग्रेसजन तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे कोतवाली

PRATAPGARH NEWS: केरल राज्य के भारतीय जनता पार्टी के नेता व पार्टी प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2025 को “न्यूज़ 18 केरल चैनल” पर लाइव प्रसारण में संवैधानिक पद पर आसीन लोकसभा सांसद, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सीने में गोली मारने को लेकर धमकी दी गई, पिंटू महादेव का उक्त वक्तव्य विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस प्रकरण को लेकर राज्यसभा सांसद,उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के निर्देश पर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल कोतवाली नगर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव को तहरीर देकर अपराधिक धाराओं में मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी जी को गोली मारने से पहले मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ता के सीने में गोली मारनी होगी l सवाल ये है कि क्या इस धमकी को नजर अंदाज किया जा सकता है ये धमकी किसी गुंडे ने नहीं बल्कि नरेन्द्र मोदी के करीबी भाजपा नेता ने दी है। ये वही लोग हैं जिन्होंने महात्मा गांधी  को गोली मारी है, ये वही लोग है जो राहुल गांधी  के गाड़ी पर हमला किए l इससे यही प्रतीत होता है कि भाजपा बड़ी साजिश रच रही है l अगर इस धमकी से भाजपा नेता का कोई लेना देना नहीं है तो इसके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई‌। विधि विभाग के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी जी की सुरक्षा में कई बार चूक हो चुकी है,जिससे उनकी जान- माल की सुरक्षा में गंभीर खतरा है, गोडसे विचारधारा के पोषक पिंटू महादेव की धमकी को मद्देनजर रखते हुए जननायक राहुल गांधी जी की एसपीजी सुरक्षा फिर से बहाल की जाए। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ ने संयुक्त रूप से मांग किया कि तत्काल पिंटू महादेव (भाजपा प्रवक्ता केरल) के उक्त अपराधिक वक्तव्य के क्रम में उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की कार्यवाही करें, ताकि विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी की जान माल पर आसन्न खतरा रोका जा सके व देश के भीतर शांति व्यवस्था कायम रह सके। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, नगर अध्यक्ष मो इस्तियाक,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज,भवानी शंकर दूबे,कार्यालय सचिव रियाज सुलतान,ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम,
नगर सचिव अरबाज आलम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *