बीएसएनएल ने मनाई सिल्वर जुबली, रैली निकालकर बताई गई उपलब्धियां

बीएसएनएल के सीएमडी का देखा गया सीधा प्रसारण

FATEHPUR NEWS: भारत संचार निगम लिमिटेड ने जनपद में अपना 25वां स्थापना दिवस (सिल्वर जुबली) मनाया। इस अवसर पर, प्रचालन प्रमुख मोहन कुमार के नेतृत्व में बीएसएनएल कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एक जागरूकता रैली मुख्य आकर्षण रही। बुधवार को यह रैली बीएसएनएल कॉलोनी, आबू नगर से शुरू हुई। इसका उद्देश्य जनता को संचार सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। रैली बिंदकी बस स्टॉप, पत्थर कटा चौराहा, पटेल नगर और शादीपुर चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी और बीएसएनएल कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली के बाद, कार्यालय में सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटा गया और एक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में कर्मचारियों और अधिकारियों ने कंपनी की 25 वर्षों की यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित बीएसएनएल के सीएमडी (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) का टीवी पर सीधा प्रसारण भी देखा गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके संबोधन को सुना। समारोह में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सभी ने बीएसएनएल की 25 वर्षों की सेवा को याद किया और भविष्य में बेहतर संचार सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रचालन प्रमुख मोहन कुमार के साथ श्रवण कुमार, विनोद कुमार, शिव संपत सिंह, सचिन गुप्ता, संजय पोरवाल, विवेक गुप्ता और अवनीश सिंह सहित विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *