Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: जनपद के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन फफूंद को एक नई ट्रेन की सौगात मिली, मंगलवार को ट्रेन अमृत भारत का स्टॉपेज दिया गया। यह ट्रेन दरभंगा जंक्शन से चलकर मदार जंक्शन के लिए जाएगी। यह ट्रेन जनपद वासियों के लिए जयपुर बालाजी जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन साबित होगी और यह ट्रेन दरभंगा से चलकर सुबह 6:30 पर फफूंद स्टेशन पर पहुंचगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है और मदार जंक्शन (अजमेर)से दरभंगा के बीच नई ट्रेन शुरू हुई है, अमृत भारत एक्सप्रेस का दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा द्वारा फफूंद स्टेशन पर ट्रेन के चालक दल के सदस्यों का माल्यार्पण कर पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रेन के ठहराव में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। नवरात्रि के मौके पर रेल प्रशासन की ओर से औरैया जनपद वासियों को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने से लोगो मे भारी खुशी की लहर देखने को मिली। अभी तक जनपद मे जयपुर और दरभंगा के लिए कोई सीधी ट्रेन नही थी मंगलवार को इस ट्रेन का ट्रायल किया गया है और 3 अक्टूबर 2025 से यह गाड़ी नियमित चला करेगी और फफूंद रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।