मिशन शक्ति अभियान के तहत इंटर की छात्रा को बनाया गया पुलिस अधीक्षक

AURAIYA NEWS: शारदीय नवरात्रि के अन्तिम दिन के शुभ अवसर पर जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुदिति ग्लोबल अकेडमी की कक्षा 12 की छात्रा को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बनाया गया तथा उनके द्वारा जनसुनवाई की गयी जिसमें आये हुए फरियादियों की समस्यों को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य समस्याओं के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक की दैनिक कार्यप्रणाली व पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारियों को समझा गया इस अनोखी पहल के द्वारा उन्हें नेतृत्व और जिम्मेदारी का छोटा सा अनुभव लेने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *