चोरी के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी  अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है । थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चिलकाना क्षेत्र के ग्राम चोरी मंडी निवासी वादी जोगेंद्र सैनी पुत्र वेली राम सैनी 8 जून  2025 को थाना चिलकाना में तहरीर देकर गांव के ही एक आरोपी अभियुक्त किरण उर्फ सन्नी पुत्र सुभाष पर उसे घर से इसका एक छत का पंखा चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी सन्नी काफी समय से फरार चल रहा था बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस के उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार कांस्टेबल अमित तोमर, कांस्टेबल अनुज राणा आदि पुलिस टीम ने ग्राम दुमझेड़ी कब्रिस्तान के पास से आरोपी अभियुक्त किरण उर्फ सन्नी पुत्र सुभाष निवासी चोरी मंडी को गिरफ्तार पर  न्यायालय में पेश कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *