मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एण्टी-रोमियो टीम ने मात्र 1 घंटे में गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

SAHARANPUR NEWS: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक  नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.10.2025 को मिशन शक्ति एण्टी-रोमियो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 01 घंटे में गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से मायरा पुत्री दिलबहार, उम्र लगभग 03 वर्ष, निवासी माही कोटा, थाना नागर, जनपद सहारनपुर_ के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसकी माता शाहीन पत्नी दिलबहार निवासी माही कोटा, थाना नागर, जनपद सहारनपुर के सुपुर्द किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों में हर्ष एवं पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *