Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

संजय गुप्ता ने 21 वीं, गरिमा पाठक ने 34 वीं बार किया रक्तदान
JALAUN NEWS: गांधी जयंती से पूर्व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उरई की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं से लेकर वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस मौके पर डी.डी. न्यूज के संजय गुप्ता ने अपनी पुत्री अनन्या के जन्मदिन पर 21 वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य गरिमा पाठक द्विवेदी ने 34 वीं बार रक्तदान किया। अरविंद कुमार ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में 10 लोगों ने पंजीकरण भी कराया। रेडक्रॉस सचिव डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. अरविंद कुमार और जिला रक्तकोष प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाना सबसे बड़ा महादान है। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. नरेश वर्मा ने बताया कि नवरात्रि उपवास के कारण कुछ लोग रक्तदान नहीं कर सके हैं। वे आगामी शिविर में भाग लेंगे। सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में और भी कार्यक्रम होंगे। इस शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ.अमन वर्मा, महावीर तरसौलिया, डॉ. नरेश कुमार वर्मा, अलीम सर, कन्हैया, गीता भारती सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।