Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: शहर की पहचान और शान कहे जाने वाले शाही पुल और सद्भावना पुल अब धीरे-धीरे मौत के दरवाजे बनते जा रहे हैं। आत्महत्याओं और हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन कब तक चुप्पी साधे रहेगा द्य
इन्हीं सवालों को लेकर आज समाजवादी पार्टी की तेजतर्रार नेत्री और समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने सैकड़ों महिलाओं के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।