Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करना जरूरी रू रूचि अभिषेक तिवारी
जेवनिया में दिव्यांगोत्थान श्री राम सेवा ट्रस्ट न्यास की ओर से आरटीआई पर संगोष्ठी,
मेजा प्रयागराज। दिव्यांगोत्थान श्री राम सेवा ट्रस्ट न्यास की ओर से बुधवार को एक दिवसीय सूचना का अधिकार (त्ज्प्) संगोष्ठी का आयोजन मेजा के जेवनिया गांव में
संयोजक एवं शिवसेना प्रदेश सचिव रूचि अभिषेक तिवारी के आवास पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सूचना आयोग, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी (पीएन) ने सहभागिता करते हुए लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि सूचना का अधिकार आम जनता के लिए एक सशक्त हथियार है, जिससे शासन और प्रशासन की पारदर्शिता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यों की जानकारी पाने का अधिकार है। यही नहीं, आरटीआई के माध्यम से जन सेवा, पारदर्शिता और नारी सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम की संयोजक एवं शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी को अंगवस्त्र पहनाकर, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की संयोजक एवं शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना और जागरूकता का नया द्वार खोलते हैं, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं।
इस अवसर पर एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, शिक्षक नेता मनीष तिवारी, राकेश पांडेय, कृपाकांत मिश्र, सहबानू मिश्र, वसंत शुक्ल, महीप सिंह, नीरज यादव, राजू पांडेय, रामसागर भारतीय, विनय यादव, दीपक गौड़, रतन कुमार, कैलाशनाथ, शिवाकांत दुबे, सबल तिवारी, पम पम पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जेवनिया चैकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ संभाली और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। अंत में संगोष्ठी की आयोजक रुचि अभिषेक तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी इस प्रकार के सामाजिक व जन-हितकारी विषयों पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”