Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विंध्यवासिनी प्रसाद विद्याकांत पंडित महाविद्यालय में छात्रों को बांटे गए स्मार्टफोन
कोरांव प्रयागराज। टैबलेट स्मार्टफोन के द्वारा छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की सोच है कि भविष्य रूपी नौजवान छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के क्षेत्र में पीछे न रहे इसके लिए सरकार द्वारा निःशुल्क छात्र-छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। स्मार्टफोन व टैबलेट पाकर जहां छात्र अत्यआधुनिक शिक्षा पद्धति से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। वहीं उनके आत्मिक बौद्धिक विकास में भी स्मार्टफोन सहायक सिद्ध होंगे। यह बातें कोरांव विधायक राज मणि कोल ने विंध्यवासिनी प्रसाद विद्याकांत पंडित महाविद्यालय कोरांव के प्रांगण में बुधवार को दोपहर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन का वितरण करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। विधायक राजमणि कोल ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। स्मार्टफोन वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक विनय तिवारी, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज कोरांव के प्रबंधक प्रदीप तिवारी एडवोकेट, प्राचार्य डॉक्टर उमाशंकर तिवारी, राकेश तिवारी, संजय शुक्ला, देवेंद्र तिवारी एडवोकेट, पुनीत त्रिपाठी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश कुमार मिश्रा एडवोकेट ने किया।