Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज/लखनऊ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय चुनाव – 2025 के लखनऊ क्षेत्र के आलमबाग डिपो में हुआ। इस दौरान वेद रत्न वर्मा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सांस्कृतिक मंत्री चुने गये। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद, क्षेत्रीय मंत्री जीपी तिवारी ने बताया कि वेद रत्न वर्मा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत होने से संगठन के सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा,इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्य आशीष कुमार मिश्रा एवं संरक्षक लखनऊ क्षेत्र के भालचंद्र पाठक को चुना गया। आलमबाग डिपो के शाखा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सभी कर्मचारियों ने फूल माला एवं मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया।इस दौरान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सांस्कृतिक मंत्री वेद रत्न वर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को मजबूती देते हुए सदैव कर्मचारियों के हित में काम करूँगा।