Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अहरौरा मीरजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अदलहाट एवं अहरौरा मंडल का संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा व अहरौरा मंडल के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भाजयुमो पुष्पेंद्र द्विवेदी एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा अहरौरा मनोज कुमार सोनकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा अदलहाट अनूप जायसवाल उपस्थित रहे । उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हैं । जिसके क्रम में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर के अन्तर्गत 01.10.2025 को अहरौरा मंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 17 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 13 लोग ही रक्तदान योग्य रहे एवं रक्तदान किया । ्क्षंआगे उन्होंने कहा कि आज तेजी से युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं । युवा ही देश का भविष्य है । युवा मोदी को अपना आइकॉन मानते हुए प्रेरित होकर आगे बढ़ रहे हैं । 2047 तक विकसित भारत का जो लक्ष्य है, इन्हीं युवाओं के कंधों पर है। विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मोदी के लक्ष्य अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय के सपने को भारतीय जनता युवा मोर्चा आत्मसार करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को स्वरोजगार की ओर ले जाने का जो संकल्प लिया है, हम युवाओं को उसको अंतिम पायदान तक ले जाकर साकार करना है । आगे कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करना चाहिए, जिससे गरीब, असहाय, पीड़ित की मदद की जा सके। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रक्तदाता अरविन्द कुमार, राजा, धीरज कुमार केशरी, रोहित वर्मा, मनीष सिंह, योगेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार केसरी, संजय केसरी, ललित सोनकर, नवीन सौरभ, करन कुमार, सतीश कुमार, सतीश कुमार पटेल, भानु प्रताप के साथ डॉ0 विनोद कुमार कन्नौजिया, रामकुमार गुप्ता, माला सिंह, अमित पटेल, प्रवेश कुमार, मनीष यादव, श्रवण सिंह, अखिलेश गुप्ता सहित चिकित्सकीय टीम उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।