महात्मा गाँधी ज़ी एवं शास्त्री ज़ी की जयंती पर किया नमन

PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ज़ी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री ज़ी की जयंती आज सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई।दोनों महापुरुषों के चित्र पर फूल माला अर्पित कर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओ ने नमन किया।गोष्ठी में एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक हाकिम लाल बिन्द ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आजाद भारत वासियों की जीवन शैली, सामाजिक सौहार्द एवं विकास के मानकों को नये तरीके से गढ़ने का काम दोनों महा पुरुषों ने जीवन पर्यंत किया। देश आज ऐसे महा पुरुषो को नमन कर रहा है। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि आज राजनीति में कदम रखने वाले हर युवाओं को इन जैसे महा पुरुषो से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर अन्य लोंगो में राम मिलन यादव, प्रदेश सचिव रविन्द्र यादव, कमला यादव, रविन्द्र यादव एडवोकेट, जगदीश यादव, महबूब उस्मानी, सचिन यादव, मनीष यादव, महेन्द्र निषाद, कमलेश, दान बहादुर मधुर, खिन्नी लाल पासी, राम अवध पाल, कुलदीप यादव, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, रजनीश भारती, आसुतोष तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, मोईन हबीबी, सऊद अहमद, मोहसीब, संतोष यादव, मकबूलहासमी, संदीप विश्वकर्मा, राजेश सरोज, अमित, राजेश यादव, महेन्द्र सरोज, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *