सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

JALAUN NEWS: महात्मा गांधी जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जनपद स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों—जूनियर (कक्षा 9 से 12), सीनियर (स्नातक एवं परास्नातक) तथा सामान्य वर्ग—में संपन्न हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को सम्मानित किया। जूनियर वर्ग में आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। प्रिंसी अहिरवार द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये तथा साधना तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में स्वास्तिक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का चेक जीता। जैनब आशिया द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये तथा निकिता तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।सामान्य वर्ग में बृजेन्द्र ने प्रथम स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। अखिलेश दीक्षित को 21 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार और मोहनी को 11 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी कला को और निखारने एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित आदि शहर संबंधित अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *