दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

यमुना घाट पर तैनात पुलिस बल को दिए कड़े निर्देश

JALAUN NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। गुरुवार को उन्होंने कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिस कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुस्त-दुरुस्त तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने तथा हर परिस्थिति में तत्परता दिखाने की हिदायत दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *