बेतवा नदी में नहाते समय युवक डूबा, खोजबीन जारी

JALAUN NEWS: एट थाना क्षेत्र में पिरौना गांव से करीब 3 किमी दूर स्थित जागेश्वर मंदिर सला घाट किनारे बेतवा नदी में अपने तीन दोस्तों के साथ नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। चुर्खी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी दीपक राज चौधरी एट क्षेत्र में स्थित जागेश्वर मंदिर सला घाट में पुताई का काम कर रहा था। बताया गया है कि मंगलवार की शाम वह काम के बीच ब्रेक लेकर अपने तीन साथियों के साथ बेतवा नदी में नहाने चला गया। नहाते समय दीपराज अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। इस दौरान उसके साथियों ने मीडिया और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करवा दी। नदी में डूबे युवक की तलाश मे देर रात तक गोताखोर यमुना खंगालने में लगे रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस द्वारा बुधवार को भी युवक की तलाश में गोताखोरों की मदद से यमुना खंगालने काम जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *