जनपद इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सशक्त डिजिटल महिला:सुरक्षित समाज” का संदेश लेकर बसरेहर पुलिस पहुँची आशानंदपुर

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद इटावा के थाना बसरेहर पुलिस द्वारा ग्राम आशानंदपुर में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियाँ और छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व महिला कांस्टेबल्स ने प्रतिभागियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय बताए। सोशल मीडिया पर सतर्कता, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीकों के साथ-साथ यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 181 (महिला सेवा) और 1930 (साइबर फ्रॉड सहायता) नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और महिलाओं को डिजिटल माध्यमों में सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *