बाबागंज बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय मैथ्स ओलम्पियाड का हुआ भव्य आयोजन

PRATAPGARH NEWS: मैथ्स ओलम्पियाड एक ऐसी परीक्षा है जो कि स्कूल से लेकर ब्लॉक, जनपद व प्रदेश स्तर पर आयोजित होती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में गणित के प्रति लगाव और रुचि उत्तपन्न करने का प्रयास किया जाता है औऱ साथ ही उन्हें गणित पढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर में अध्ययनरत कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चे प्रतिभाग करते हैं। प्रत्येक विद्यालय से 3-3 बच्चों का चयन होकर वें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होते हैं औऱ ब्लॉक से समस्त प्रतिभागी बच्चों से सर्वश्रेष्ठ कुल 10 बच्चों का चयन करके जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को प्रेषित किया जाता है। और वहाँ पर पूरे जनपद के समस्त विकासखण्डों से आये प्रतिभागी बच्चों में प्रतियोगिता कराई जाती है औऱ चयनित बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बाबागंज (बीआरसी) पर जनपदीय दिशानिर्देश के अनुरूप खण्ड शिक्षा अधिकारी बाबागंज आशीष मिश्र के निर्देशन व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी, सन्तोष कुमार, विनोद कुमार यादव व रमाकान्त मिश्र के सहयोग से बाबागंज विकासखण्ड की ब्लॉक स्तरीय गणित ओलम्पियाड सकुशल सम्पन्न हुई। आज की इस महत्वपूर्ण परीक्षा का जायजा जनपद स्व पधारे विजय कुमार जी प्रवक्ता गणित, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ जो कि वर्तमान में बतौर मेन्टर बाबागंज ब्लॉक को अपना मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, के द्वारा लिया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड के कुल 40 उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोज़िट विद्यालयों से कक्षा 6, 7 व 8 से कुल 120 के सापेक्ष 85 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रश्नपत्र में कुल 30 प्रश्न थे जिसमें से 20 प्रश्न बहुविकल्पीय तथा 10 प्रश्न लघु उत्तरीय प्रकार के थे। बच्चों ने बड़े जोश व उत्साह के साथ इस ओलम्पियाड में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *