मानधाता ब्लॉक में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता सम्पन्न

PRATAPGARH NEWS: शुक्रवार को मानधाता बीआरसी पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मानधाता विकास खंड के सभी कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय से विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में विद्यालयों मैं हुई पूर्व परीक्षा के आधार पर चयनित श्रेष्ठ छात्रों ने प्रतिभाग किया कक्षा 6, 7 एवं 8 के कुल 150 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। गणित ओलंपियाड परीक्षा में कुल 30 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें 10 प्रश्न बहुविकल्पीय थे और शेष लिखित रहा। कक्षा 6 7 8 के सभी बच्चे एक ही मानक पर परीक्षा दिए बच्चे प्रसन्न चित्त दिखे। परीक्षा का परिणाम दिनांक 4 अक्टूबर 2025 शनिवार को घोषित किया जाएगा।प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रभाकर यादव के नेतृत्व एवं निर्देशन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का अवलोकन डायट प्रतापगढ़ से पधारे श्री करुणेश शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता के संचालन में ब्लॉक के एआरपी श्री अभिषेक सिंह, विनोद कुमार सिंह तथा अनुपम शुक्ला का विशेष योगदान रहा। संपूर्ण प्रतियोगिता पारदर्शिता पूर्वक, नकलमुक्त एवं अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। बच्चों के साथ आए हुए शिक्षकों ने भी सराहना की। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने बताया कि मेरे यहां की भी बच्ची रुखसार नंदिनी पाल और आर्यन मौर्य गए थे बच्चों ने बताया कि परीक्षा पारदर्शिता पूर्वक कराई गई इसमें विशेष योगदान खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता तथा सभी एआरपी  बधाई के पात्र हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी का मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। सभी परीक्षार्थियों को जलपान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *