Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: मॉडल उच्च प प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकासखंड मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता ने औचक निरीक्षण किया। कुल नामांकित 369 बच्चों में 281 बच्चे उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी कक्षाओं के बच्चों की गुणवत्ता परखी ।बच्चों ने निर्भीक होकर सभी प्रश्नों का जवाब संतोषजनक दिया। खंड शिक्षा अधिकारी की निरीक्षण में सब कुछ ओके मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम को बधाई दी। बच्चों से गणित एवं विज्ञान के प्रश्न अधिक पूछे गए। छात्र रुकसार ने प्रश्नों का उत्तर अंग्रेजी में दिया। मध्यान भोजन की गुणवत्ता भी परखी गई भोजन गुणवत्ता पूर्ण रहा। अन्य व्यवस्थाएं भी उच्च कोटि की रही। विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने मार्गदर्शन भी किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से भी वार्तालाप किया बच्चों को अग्रिम बधाई दी उल्लेखनीय है कि मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में अभी तक कुल 80 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस बार फिर आप सभी लोग एक एतिहासिक रिकॉर्ड की ओर अग्रसर रहें। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम, पितामह यादव, कौशल प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, रोशन, नीतू वर्मा उपस्थित रहे।