Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

परिजनों को आशंका की डूब गई है लड़की, पुलिस मौजूद
FATEHPUR NEWS: जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवती के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। 20 वर्षीय खुशी दीक्षित, जो बब्बू दीक्षित की पुत्री है, सुबह लगभग 6 बजे शौच के लिए गांव के समीप नहर की ओर गई थीं, जिसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिजनों ने जब नहर के पास जाकर देखा तो उन्हें खुशी का लोटा वहीं रखा मिला, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। खुशी के पिता बब्बू दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को कभी-कभी मिर्गी के दौरे आते थे। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण ही खुशी नहर के गहरे पानी में डूब गई होगी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन की जा रही है।