मिशन शक्ति को लेकर छात्रा को कोतवाली की सौंपी गयी एक दिन की कमान

PRATAPGARH NEWS: मिशन शक्ति को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लालगंज कोतवाली में छात्राओं को जागरूकता प्रदान की गयी। वहीं नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज की कक्षा ग्यारह की छात्रा रक्षिता तिवारी को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। छात्राओं की हौंसला आफजाई को लेकर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एसआई दीपिका सिंह ने छात्रा रक्षिता को बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा रक्षिता ने फरियादियों की सुनवाई भी की। उन्होने प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित उप निरीक्षकों को जांच कर निस्तारण कराये जाने के आदेश दिये। छात्राओं के दल ने बताया कि लालगंज थाने में मिशन शक्ति केंद्र को देखकर उनके आत्मविश्वास व मनोबल में बढ़ोत्तरी हुई है। विद्यालय से आई छात्राओं को एसएसआई अरूण सिंह ने कोतवाली परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *