गांधी-शास्त्री जयन्ती पर हुआ ध्वजारोहण, संगोष्ठियों में महापुरूषों को किया गया नमन

PRATAPGARH NEWS: गांधी शास्त्री जयंती पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वजारोहण एवं संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। सिविल न्यायालय स्थित सभागार में अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर व सिविल जज के मल्लिकार्जुन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने गांधी एवं शास्त्री को भारतीय विचारधारा का सशक्त दर्शन बताया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। सभागार में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा की अगुवाई में अधिकारियों एवं कर्मचारियांे एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रामधुनि का मनमोहक भजन किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार एवं संचालन लेखपाल संघ के महामंत्री मो0 अकरम ने किया। यहां संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय, महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राजेश तिवारी, अनूप पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र, रामलोचन त्रिपाठी, रामचंद्र त्रिपाठी, केके सरोज, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र, केके सिंह आदि ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत कार्यालय भवन पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में स्वच्छताकर्मियों व सभासदों के साथ नगर में स्वच्छता रैली निकाली गयी। सीओ कार्यालय पर सीओ आशुतोष मिश्र, वन प्रभाग में वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र, सीएचसी में अधीक्षक डा0 अरविंद गुप्ता, एसडीओ विद्युत कार्यालय पर एसडीओ आशुतोष कुमार, ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज ने ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *