नरैनी में हुआ दंगल का आयोजन, दर्शकों का लगा रहा हुजूम

अयोध्या के भगत सिंह ने मारी बाजी, जीती बड़ी धनराशि

FATEHPUR NEWS: हंसवा विकास खंड के नरैनी कस्बा चौराहा पर एक दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में विजेता पहलवानों के लिए कुल 1 लाख 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दंगल की शुरुआत संदीप पोहारो और संतोष सिंह के बीच मुकाबले से हुई। इसके बाद महिला पहलवानों ने भी अपना कौशल दिखाया। राजस्थान की कुंती देवी और मध्य प्रदेश की चांदनी के बीच हुई कुश्ती में चांदनी देवी ने 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। दंगल का अंतिम मुकाबला अयोध्या के भगत सिंह और राजस्थान के हवा सिंह के बीच हुआ। 15 मिनट तक चले इस संघर्ष में दोनों पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। अंततः, भगत सिंह ने हवा सिंह को चित्त कर जीत हासिल की। उन्हें दंगल का विजेता घोषित किया गया और 1 लाख 51 हजार रुपये का मुख्य इनाम प्रदान किया गया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे। इस आयोजन में कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, हीरा शुक्ला, सचिन सिंह, मुन्ना सिंह, पुत्तन मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *