Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 08 पं राजमंगल पाण्डेय नगर ( प्रेमनगर चौराहे पर) में विजया दशमी के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंदी पहलवानों को आसमान दिखाया। गुरुवार को कुश्ती से पहले अखाड़े का पूजन किया गया और अतिथियों द्वारा फीता काटकर तथा पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया गया। मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कुश्ती भारत की प्राचीन विधा है। आधुनिकता की चकाचौंध में भारतीय कुश्ती कला को संरक्षित किए जाने की जरूरत है। नपाप कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि विजया दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ पुरे भारत में मनाया जा रहा है। बुराई के प्रतीक रावण की तरह समाज में फैली कुरीतियों को मिटाएं और श्रीराम जैसे मर्यादा और आचरण को जीवन में अपनाए । जब परिवेश राममय होगा तो सुन्दर और स्वस्थ समाज की स्थापना होगी। विशिष्ट अतिथि पुरंदर प्रताप यादव तथा मोहन चौहान ने कहा कि क्रिकेट के दौर में ऐसे आयोजन सराहनीय है। इसके लिए आयोजक मंडल को बहुत ही धन्यवाद। इस दौरान राहुल प्रेमनगर व राधेश्याम सिसई, अभिषेक नंदनी नगर व शिवराज सिसई, अजीत यादव बनारस व अमर नंदनी नगर सहित दो दर्जन से अधिक पहलवानों की जोडी ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भोला यादव, मोहन कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि रामदरश चौहान, बृजेश उर्फ बैजू चौहान, श्याम सुंदर शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, राणा प्रताप चौहान, राजेन्द्र केशरी, देवेंद्र गौतम हरीन्द्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, ब्रम्हदेव यादव सहित भारी संख्या में कुश्ती कला के प्रेमी मौजूद रहे।