महात्मा गांधी एवं लाल बहादु शास्त्री जयंती  पर पुलिस अधीक्षक ने किया नमन

दिलाई देशसेवा की शपथ

JAUNPUR NEWS: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में आज 02 अक्टूबर रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ० कौश्तुंभ ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से की। इसके उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्होंने सत्य, अहिंसा और देशसेवा की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन महान नेताओं ने अपने सिद्धांतों और कर्मों से देश को नई दिशा दी। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ० कौश्तुंभ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सत्य, अनुशासन और त्याग के मूल्यों को जीवन में अपनाकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र प्रदान किए गए। इस मौके पर पुलिस लाइन एवं विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षु आरक्षी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *