बदलापुर पुलिस व एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त कार्रवाई में 10 करोड़ की एमडीएमए बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना बदलापुर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 04 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 करोड़ रुपये की 1 किलोग्राम 30 ग्राम अवैध एमडीएमए (मादक पदार्थ), पांच एंड्रायड मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 2 अक्टूबर को मिरशादपुर ओवरब्रिज सर्विस लेन के पास दबिश देकर मोटरसाइकिल सवार चारों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन सिंह, कौस्तुभ मणि दुबे (दोनों निवासी गाजीपुर), रितेश यादव (जौनपुर) और अभिषेक सिंह उर्फ प्रीतम सिंह (गाजीपुर) के रूप में हुई है। बरामद माल को कब्जे में लेकर थाना बदलापुर में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *