Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर बरेका एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने प्रशासन भवन के स्वागती हाल में महात्मा गांधी जी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन भवन परिसर में लगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद, श्रीकांत यादव, मनीष कुमार सिंह सहित, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि “महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से दुनिया को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी प्रेरणा का स्रोत है। दोनों महापुरुषों के आदर्श हमारे जीवन एवं कार्यशैली में सदैव प्रासंगिक रहेंगे।”
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार,श्री मुक्तेशमित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन),श्री लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री जनार्दन सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री अंकुर चंद्रा,मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर,श्री भारद्वाज चौधरी, मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री राम जन्म चौबे, उप महाप्रबंधक श्री अनुज कटियार,जन संपर्क अधिकारी,श्री राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद,श्री श्रीकांत यादव, सदस्य श्री अमित कुमार, श्री मनीष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन किया।
बरेका परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि “स्वच्छता, सत्यनिष्ठा और सेवा भावना को अपने कर्म में उतारकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देंगे।”