Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने 02 अक्टूबर को वाराणसी के सिद्धगिरी बाग(छोटी गैबी) स्थित आवास पर जाकर काशी की आत्मा और गंगा की लहरों से जुड़े भारतीय शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ, पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के चरणों में नमन व अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने शोक संदेश में आयुष मंत्री दयालु ने कहा कि आपका अमर संगीत सदैव काशी की धड़कनों और गंगा की धारा के साथ गूंजता रहेगा।श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री जी के साथ संजय मिश्रा, डॉ. हरदत शुक्ला, सिंधु सोनकर, गौरव राठी, जय विश्वकर्मा,अरुण पांडेय, सौरभ राय ,प्रवीण पांडेय, चंद्रप्रकाश जैन आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
—