Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मरकजी मस्जिद सैयर गेट मार्ग पर किया पैदल भ्रमण और कसाई मंडी/ओरछा गेट का किया भ्रमण
JHANSI NEWS: जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी0 बी0 जी0 टी0 एस0 मूर्ति ने पुलिस बल के साथ शहर के शहर के प्रमुख मस्जिद मार्गों परकिया पैदल भ्रमण एवं अन्य संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और एसएसपी बी0 बी0 जी0 टी0 एस मूर्ति ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर नगरवासियों से वार्ता करते हुए सभी को भरोसा दिलाया कि प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों सदर, नवाबाद, सीपरी बाजार, बड़ा बाज़ार और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गहन निगरानी की और ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नज़र रखी गई। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएँ और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें। भ्रमण के दौरान एसएसपी बी0 बी0 जी0 टी0 एस0 मूर्ति ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की नज़र है, आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई तुरंत की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तैयारी पूरी है शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त नगर निगम के पीए सिस्टम से लगातार शांति और आपसी सौहार्द की अपील की जा रही है और हर थाने में कंट्रोल रूम सक्रिय कर निगरानी तेज कर दी गई है। भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, पुलिस अधीक्षक नगर सुश्री प्रीति सिंह, मजिस्ट्रेट प्रमोद झा सहित संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष व पुलिस फोर्स मौजूद रही।