डीएम ने खंड विकास पचपेड़वा के ग्राम औंरहवा एवं गनवरिया बगुलहा का किया औचक निरीक्षण

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्यप्रणाली एवं ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेने को डीएम पवन अग्रवाल द्वारा विकास खंड पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पचपेड़वा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया एवं अभिलेखों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय साफ- सफाई की बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया।इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिए जाने को ग्राम पंचायत औंरहवा एवं गनवरिया बगुलहा का भ्रमण कर जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्तिकरण का भौतिक सत्यापन किया।उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि कोई भी पात्र जनकल्याणकारी योजनाओं से न छूटे , सभी को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पचपेड़वा व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *