बढ़नी में 50 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने की बहुत जल्द संभावना

सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने किया स्थल निरीक्षण, शासन को भेजी जाएगी डीपीआर

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां 50 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण की बहुत जल्द संभावना बन गई है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने प्रस्तावित स्थल का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी सीएनडीएस के इंजीनियर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाए। सीएमओ डॉ. चौरसिया ने बताया कि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा इस परियोजना को साकार कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जैसे ही वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस नए अस्पताल के बनने से बढ़नी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। पीएचसी का भी निरीक्षण, संस्थागत प्रसव पर जोर सीएमओ ने प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के बाद वर्तमान बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब रूम, दवा भंडारण केंद्र, लेबर रूम की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स से एक महीने में हुई सामान्य डिलीवरी की जानकारी ली और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनाश चौधरी और अन्य स्टाफ को निर्देश दिया कि अस्पताल में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा पीएचसी की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *