Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भजन गायक ताराचंद चेजारा, हरीश शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से माँ भगवती को रिझाया
RAJASTHAN NEWS: शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ से ही संपूर्ण कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ हैं। वही कस्बें में अलग-अलग स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सवों का आयोजन गया। इसी बीच कस्बें के सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद चेजारा के निवास स्थान पर मां भगवती की पूर्ण श्रद्धा के साथ विशेष पूजा अर्चना एवं आराधना की गई। गुरुवार को दशहरे के पावन अवसर पर धूमधाम से भव्य जुलूस के साथ नाचते, गाते माँ भगवती का विसर्जन तोदी कॉलेज स्थित जोहड़े में किया गया। विसर्जन से पूर्व रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भजन गायक ताराचंद चेजारा व हरीश शर्मा के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से माँ जगदम्बे को रिझाया गया। भव्य जागरण की शुरुआत भगवान गणपति जी की वंदना के साथ की गई, इसके बाद साथी हमारा कौन बनेगा, मनड़ा रे जे तू बालाजी न ध्याव, कीर्तन की हैं रात, भेरू जी महाराज, माँ अम्बे की मूल भवानी, ऊंचे पहाड़ों वाली, जिस भजन में राम का नाम ना हो, ल्याया माँ थारी चुनरी, कीर्तन की हैं रात, देना हो तो दीजिए सहित एक से बढ़कर एक भजनों के माध्यम से माँ जगदम्बे को रिझाया गया।भव्य जागरण में ढोलक वादन में राजकुमार शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। इस दौरान श्रोता झुम उठें। इस अवसर पर ताराचंद संगीता चेजारा, पिंटू सुरेका, नवीन चेजारा, उमेश कुमावत, विकास भंडारी, सूर्यकांत शर्मा, संपत पाराशर, फूलचंद चेजारा, अंकित चेजारा, सुनील चेजारा, सचिन चेजारा, रौनक चेजारा, अनमोल सुरेका, रुद्राक्ष ढंढ, कार्तिक ओझा, नीतू ढंढ, सुमित्रा देवी, तेजस्वी, नेहा, मोहिनी, पायल, ज्योति कुमावत, किरण काबरा, जयश्री सैन, भारती महर्षि, माया ओझा, सुनीता सैन, कंचन सैन, पिंकी सैन, अनिता पाराशर, प्रीति जड़िया, अनसुइया देवी सहित भक्तगण मौजूद रहें।