Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जगह-जगह हुई फातिहा, लगे या गौस अलमदद के नारे
FATEHPUR NEWS: शनिवार को जिलेभर में हज़रत पीराने पीर दस्तगीर गौस-ए-आज़म (गौस पाक) रहमतुल्लाह अलैह की याद में ग्यारवीं शरीफ का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह फातिहा, कुरानख्वानी और दुआ-खैर की गई। इसी कड़ी में खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद एकत्र हुए। इस मौके पर मस्जिद के इमाम क़ारी बिलाल नूरी ने तिलावत-ए-कुरान कराई और बड़े पीर गौस पाक के जीवन और उनके करामात पर तकरीर किया तो उपस्थित लोगों ने गौस पाक की बारगाह में हाजिरी व सलाम पेश करते हुए मुल्क में अमन, चैन, भाईचारा, सलामती और तरक्की की दुआ मांगी।
वहीं सुल्तानपुर घोष गांव में मोहम्मद जुबैर के साहबजादे (बेटे) मोहम्मद उज़ैर के ग्यारहवीं के अवसर पर छल्ले उतरने पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां फातिहा के बाद लोगों को खाना खिलाया गया तथा जरूरतमंदों में खाना तकसीम भी किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी और भाईचारे से सराबोर नजर आया। अकीदतमंदों ने कहा कि गौस पाक की ग्यारवीं शरीफ हमें इंसानियत, इल्म और मोहब्बत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है। वहीं सभी घरों में भी बड़े पीर गौस पाक की याद में मीठे व खाना आदि पर फ़ातिहा दिलाया गया है।