Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी की अगुवाई में चला अभियान
FATEHPUR NEWS: बिंदकी नगर में कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जन जागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान शनिवार दोपहर 2 बजे तहसील रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया और बैनर पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान भाजपा द्वारा कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में चलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी के माध्यम से सरकार बनाई है। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई का विरोध करती है और मांग करती है कि वोट चोरी करके सत्ता में पहुंचे लोग अपने पदों से इस्तीफा दें। अभियान में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद द्विवेदी, शिवाकांत तिवारी, कलीमुल्लाह, पंडित रामन रेश महाराज, उदित अवस्थी, मोहित मिश्रा, बाबर खान, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद इकबाल, अमर सिंह गौतम, शेख अहमद कुरैशी, आकाश शुक्ला, अनिल राजपूत और लवकुश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।