सूद माफिया पर हो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई,आप ने किया प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता  ने मीरजापुर में अवैध ब्याज खोरी का धंधा बंद करने एवं सूद माफिया आशीष कुमार मिश्रा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने की मांग को लेकर पीड़ित व्यक्तियों के साथ जिला मुख्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह की अगुवाई में विशाल प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन पत्र सौप कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग किया और सूद माफिया की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि मीरजापुर की जनता के साथ अन्याय अत्याचार नहीं बंद हुआ तो आम आदमी पार्टी इससे बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि  सत्ता के संरक्षण में अवैध सूद एवं ब्याज खोरी का व्यवसाय चल रहा है इसका मेरे पास पुख्ता प्रमाण है मीरजापुर के सैकड़ो परिवार आज इनके अत्याचार अन्याय के कारण पीड़ित हैं कई परिवार के लोग गायब हैं इनकी गुंडागर्दी के आगे सत्ताधारी दलों के नेताओं के संरक्षण से पुलिस भी उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर पा रही है l उन्होंने तत्काल सूद माफिया की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है इसके बावजूद भी मीरजापुर की पुलिस प्रशासन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है यदि मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए सूद माफिया और उनके संरक्षणकर्ता जिम्मेदार होंगे। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जय बहादुर प्रजापति धीरज कुमार दुबे जयप्रकाश सेठ सुदीप गौतम रमाशंकर साहू इलियास अहमद राकेश वर्मा सीमा खान यासीन भोलानाथ बिहार आर्यन पांडे संदीप पांडे रमेश गुप्ता महेंद्र नाथ सोनकर बैजनाथ राजन जायसवाल संदीप यादव गुलाम मुस्तफा सुशील पांडे नसीम खान रत्नेश विश्वकर्मा अब्दुल खालिद खान डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव आनंद कुमार सिंह सुधाकर मौर्या मिलन कुमार प्रजापति अनिल कुमार प्रजापति रमाशंकर सिंह शंकर सिंह विमला देवी पद्मिनी गुप्ता राकेश मौर्य नागेंद्र प्रसाद तिवारी मनोज सिंह मनबोध दुबे विनय कुमार दुबे रूपा दुबे अंजनी देवी निर्मला देवी धीरज दुबे सुधाकर मौर्या राजेंद्र जायसवाल इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *