Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया है। जो दिनांक 5 अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे मण्डलीय अस्पताल जायेगा। बताते चले कि समाचार कवरेज करने गये एक पत्रकार के साथ र्दुव्यहवार करने की जांच एवं अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार के अलावा बाहर से दवा लिखने की तहकीकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत करेंगा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में आदर्श यादव जिला महासचिव, रामजी मौर्या, जिला उपाध्यक्ष, राजेश भारती राष्ट्रीय महासचिव, बाबा वाहिनी, सत्यप्रकाश यादव, विधानसभा अध्यक्ष, झल्लू यादव, विधानसभा अध्यक्ष, मझवां, सोकिम अहमद, विधानसभा अध्यक्ष, छानबे, अरशद अली, जिला सचिव, ओमप्रकाश सोनकर, नगर अध्यक्ष आदि शामिल है।