Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बीबीए एवं बीसीए विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर नवागत छात्रों का स्वागत किया गया तो वहीं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विदुला द्विवेदी (सहायक अध्यापिका बेसिक शिक्षा), निदेशक डॉ. श्रेता तिवारी, श्रीमती पूनम शर्मा, प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा तथा प्राचार्य योगेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। निदेशक डॉ. श्रेता तिवारी ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नए अनुभव और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि विदुला द्विवेदी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो प्रतिभागी इस बार खिताब हासिल नहीं कर सके, वे भविष्य में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाएं। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि नारायन ग्रुप के छात्र अपनी प्रतिभा से न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में बीबीए व बीसीए छात्रों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुज कुमार द्वारा प्रस्तुत गीत ने समारोह में विशेष रंग भरा।
प्रतियोगिता के परिणामों में बीबीए प्रथम सेमेस्टर के मु. उजैर को मिस्टर फ्रेशर तथा दिव्या यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं मिस्टर फेयरवेल का खिताब अनुज कुमार कुशवाह को और मिस फेयरवेल का खिताब अनामिका यादव को मिला। मंच संचालन बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सलौनी मिश्रा और बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भूमि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीबीए विभागाध्यक्ष अनुरुद्ध यादव, बीसीए विभागाध्यक्ष राहुल पाल, डीएलएड विभागाध्यक्ष योगीराज पुरवार, डॉ. सुमन लता, योगेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा, लेफ्टिनेंट अनिकेत यादव एएनओ तथा चन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।