इटावा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र यादव को उत्तराखंड का जिला चुनाव इंचार्ज बनाए जाने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर

ETAWA NEWS: विधान सभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र यादव को उत्तराखंड का जिला चुनाव इंचार्ज बनाए जाने की घोषणा के बाद जनपद भर के कांग्रेसजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, मलखान सिंह यादव, पल्लव दुबे, सतीश नागर, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुवेरी, सतीश शाक्य, अंसार आसिफ, जादरान, सोजफ रिज़वी, मोहित शर्मा, शैलेंद्र शाक्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने नरेंद्र यादव को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस जिम्मेदारी से नरेंद्र यादव का संगठनात्मक अनुभव और मजबूत होगा तथा उत्तराखंड में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *