Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: अजीतमल तहसील सभागार में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अध्यक्ष पद के लिए शेषनारायण सक्सेना तथा मंत्री पद के लिए श्री पंकज कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों को बार काउंसिल सदस्य पंकज मिश्रा एडवोकेट एवं उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन औरैया के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया एडवोकेट ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय पाल एडवोकेट, तहसील औरैया के महामंत्री विष्णु तिवारी, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र राजपूत, निर्वाचन अधिकारी गोविंद दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेंद्र मोहन तिवारी, नरेंद्र तिवारी, देवेश चतुर्वेदी, अरुण सक्सेना, विनोद तिवारी व जीसी रवि पांडे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शपथ ग्रहण समारोह को बार एसोसिएशन अजीतमल के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।