Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज जनपद जालौन के रघुराज इंटर कॉलेज, सिकरी राजा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों व विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस अवसर पर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 108 जैसे टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बेटियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए यह संदेश दिया कि “सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है।