डीएम-एसपी द्वारा महत्त्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति की पत्रकार वार्ता

पुलिस लाइन से महिला मिशन शक्ति जुलूस आज

JALAUN NEWS: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के संन्दर्भ में महिलाओं/ बालिकाओं के सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु स्थानीय प्रशासन, पुलिस द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबन्ध में पुलिस लाईन उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की गयी। उपरोक्त दोनों अधिकारियों द्वारा कहा गया कि कल 4 अक्टूबर को प्रात:9 बजे से पुलिस लाइन उरई से महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं की विशाल श्रृंखला के रूप में जागरूकता जुलूस निकाला जायेगा।जो पुलिस लाइन से निकल कर जिला परिषद होता हुआ अम्बेडकर चौराहा से शहीद भगत सिंह चौराहा से स्टेशन रोड टाऊन हॉल स्थित पार्क में 10 बजे पहुंच कर समापन हो जायेगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *