टोडरपुर मिल पर बकाया गन्ने का भुगतान ना होने पर किसानो का धरना जारी

SAHARANPUR NEWS: शाकुम्बरी शुगर मिल टोडरपुर पर गन्ना किसानो का बकाया पेमेंट का भुगतान ना होने के कारण वहाँ के स्थानीय किसानो का मिल के गेट पर छटे दिन भी धरना जारी रहा।
इस दौरान धरने पर किसानो के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता शायान मसूद ने उत्तरप्रदेश सरकार से किसानो का बकाया भुगतान की मांग करते हुए कहा कि किसान इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। अर्थव्यवस्था का 60% योगदान किसान के माध्यम से आता है उन्होंने कहा कि अगर सरकार देश को प्रगति की तरफ लेकर जाती है तो उसका एकमात्र तरीका है कि किसानो को मजबूत किया जाए।
अगर किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। इस दौरान बड़ी संख्या मे किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *