ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक  मौत

SONBHADRA NEWS: सोनभद्र के करमा में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हिंदुआरी चौकी अंतर्गत चंदुली गांव में 11000 वोल्ट का तार टूटकर गिर गया, जिससे सागर पासवान इसकी चपेट में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व विधायक रमेश चंद दूबे ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।एसडीओ श्रवण कुमार ने बताया कि तार की मरम्मत कार्य कल किया जाएगा और मृतक के परिवार को कोटे से जो भी मुआवजा बनेगा, दिया जाएगा। अब देखना यह है कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच होगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *