Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: थाना कछवां क्षेत्र के गोधना गांव के रहने वाले हूबलाल मौर्या ने 29 सितंबर 2025 को थाना कछवां में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ झोले में पैसा लेकर अपनी पत्नी के साथ जा रहा था कि मझवां पानी टंकी के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवार अभियुक्त झप्पटा मारकर झोला छिनकर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां में मुकदमा संख्या 171/2025 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटना के संबंध में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए एएसपी नगर और सीओ सदर के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया। इसके बाद, साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धारा 309(4), 317(2) बीएनएस में बढ़ोत्तरी कर धारा 304 बीएनएस जोड़ी गई।रविवार को थाना कछवां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त सोहन प्रसाद रवानी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, ₹25-25 हजार के दो ईनामियां रामजन्म यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी परानापुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व सुनील यादव उर्फ रिंकु यादव पुत्र बसन्तलाल यादव निवासी चौरभरवा पचोखर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम बरैनी में जगतानंद आश्रम के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त रामजन्म और सुनील यादव घायल हो गए। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए कछवां सीएचसी भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो मोटरसाइकिल (अपाचे और पल्सर) और लूट का 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। थाना कछवां में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व बरामद करने वाली पुलिस टीम में थाना कछवां प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान,एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह,प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।