Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: पत्रकारम पुरम में वरिष्ठ पत्रकार और खुद्दाम-ए-हज समिति बनारस के सरपरस्त कौसर कुरैशी उमरा करके लौटे। उनके आवास पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी आजाद और सचिव मौलाना सोहेब आलम नदवी ने माला फूल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हाजी आजाद बापू ने कहा कि अल्लाह और रसूल की बारगाह में पहुंचना मुकद्दर और नसीब वालों का काम है। कौसर कुरैशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि काबा शरीफ की जियारत के दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे और उन्होंने अल्लाह से अपने मुल्क हिंदुस्तान की हिफाजत और तरक्की की दुआ की। उन्होंने मदीना शरीफ के अनुभव भी साझा किए और बताया कि नबी-ए-करम सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम के दयार का मंजर और उनकी खुशबू दिलो दिमाग में बस गया। इस मौके पर वकील अहमद कुरैशी, फिरोज अहमद कुरैशी, अकरब, राशिद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।