Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पड़ोसियों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी
FATEHPUR NEWS: जनपद में एक कच्चा मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला, जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना रविवार भोर सुबह करीब 3 बजे ललौली थाना क्षेत्र के गोझ गांव में हुई। मकान ढहने से हीरालाल (पुत्र स्वर्गीय नन्नू कोरी), योगेंद्र (20 वर्ष), चुनकी (24 वर्ष), ननकी (22 वर्ष) और उनकी दादी मलबे में दब गए। पड़ोसियों द्वारा मलबे से निकाले जाने तक हीरालाल की मौत हो चुकी थी। अन्य चारों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि मृतक हीरालाल की पत्नी बिदनिया अपनी छोटी बेटी बिट्टी के साथ मायके में थीं, जिससे वे इस हादसे का शिकार होने से बच गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डीएसपी जाफरगंज दुर्गेश दीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कच्चा मकान गिरने से चार लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।